बड़ला में नाया की गुवाड़ी के देवनारायण भगवान की मूर्ति स्थापना की

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बड़ला गांव में नाया की गुवाड़ी के देवनारायण भगवान के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय समारोह में बुधवार को मूर्ति की स्थापना की गई । ग्रामीणों ने बताया कि बड़ला गांव में स्थित नाया की गुवाड़ी के देवनारायण भगवान के नवनिर्मित मंदिर में देवनारायण भगवान की मूर्तियां की प्राण-प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय समारोह की शुरुआत 13 जून शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई । वही 17 जून बुधवार को प्रातः 7:15 बजे यज्ञाचार्य पंडित लक्ष्मी नारायण दोवनी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित मंदिर में देवनारायण की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई, वही ‌सुबह 9 बजे महाआरती के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई, इस दौरान श्रद्धालु ने देवनारायण भगवान से घर परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की । इसके बाद प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की गई ।